बिहार के औरंगाबाद में एंबुलेंसकर्मियों ने मरीज को झाड़ी में फेंका, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिहार के औरंगाबाद से सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां एक एंबुलेंस से एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था. इसी बीच, एंबुलेंस कर्मचारियों ने मरीज को वाहन से निकालकर झाड़ी में फेंक दिया और चले गए. इस घटना में मरीज की मौत हो गई. सड़क से गुजर रहे राहगीरों की शव पर नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
घायल मरीज को रास्ते में झाड़ी में फेंका
जानकारी के मुताबिक, किसी हादसे में जख्मी होने के बाद एक शख्स को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसी बीच, गंभीर स्थिति को देखते हुए अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. अस्पताल प्रबंधन ने एंबुलेंस के ड्राइवर, स्ट्रेचरमैन और एक और कर्मी को मरीज को हायर सेंटर पहुंचाने का जिम्मा सौंपा. इसी बीच, एंबुलेंसकर्मी और स्ट्रेचरमैन गाड़ी में मरीज को लेकर हायर सेंटर के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही मरीज को झाड़ी में फेंक दिया और वहां से चले गए.
पुलिस ने एंबुलेंसकर्मी को गिरफ्तार किया
इस मामले में पुलिस ने एंबुलेंस के साथ जा रहे कर्मी हरेंद्र कुमार और स्ट्रेचरमैन सुरंजन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, पुलिस एंबुलेंस के ड्राइवर की तलाश में जुटी है. पुलिस की पूछताछ में आरोपी हरेंद्र कुमार और स्ट्रेचरमैन सुरंजन कुमार ने अस्पताल प्रबंधन पर ही गंभीर आरोप लगाए हैं. दोनों ने पुलिस को बताया है कि अस्पताल के डीएस ने ही उन्हें मरीज को सड़क किनारे छोड़ने के लिए कहा था.
CCTV फुटेज से खुलासा
पुलिस ने बताया कि मरीज का शव दो दिन पहले झाड़ी में मिला था. पुलिस उसका पता लगा रही थी. इसी बीच, सदर अस्पताल के CCTV कैमरों के फुटेज को खंगाला गया. CCTV फुटेज में स्ट्रेचरमैन उक्त मरीज को एंबुलेंस में लादता नजर आया. इसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई. वहीं, इस मामले में असिस्टेंट चीफ मेडिकल ऑफिसर (ACMO) के किशोर कुमार ने कहा कि यह गैर जिम्मेदाराना हरकत है. पूरे मामले की जांच की जाएगी. दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही