अलवर पुलिस ने 9 गोवंश मुक्त कराए
जयपुर । अलवर दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर गायों की तस्करी कर ले जाई जा रही थी राजगढ़, लक्ष्मणगढ़ पुलिस और गोसेवकों ने संयुक्त कार्रवाई कर गोवंशों से भरी दो पिकअप को जब्त कर एक गो-तस्कर को पकड़ा है अंधेरे का फायदा उठाकर शेष गोतस्कर फरार हो गए. सभी गायों को भौरंगी धाम गोशाला भिजवाया गया है। गोसेवक प्रशांत पण्डित ने बताया कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर सूचना मिली की दो पिकअप गाडिय़ों में गायों की तस्करी कर हरियाणा मेवात ले जाई जा रही है. जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद पुलिस ने दोनों पिकअप गाडिय़ों को रुकवाकर चेक किया तो दोनों में गोवंश भरे मिले. साथ ही एक गो-तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों पिकअप में कुल 9 गोवंश भरे हुए थे, जिन्हें पुलिस की सहायता से राजगढ़ कस्बे में स्थित भौरंगी धाम गोशाला पहुंचाया गया है. साथ ही गोतस्कर को लक्ष्मणगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है.डीएसपी शिवराज सिंह ने बताया कि गोवंशों से भरी दो पिकअप गाडिय़ों को खाली करवाकर एक पिकअप को राजगढ़ पुलिस व दूसरी पिकअप को लक्ष्मणगढ़ पुलिस ले गई है। भौरंगी धाम गोशाला के गौ सेवकों की ओर से तस्करों के खिलाफ मुहिम छेडक़र कई सारी कार्रवाई की गई है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल