पर्यटकों के लिए अलर्ट: केवलादेव नेशनल पार्क में सुरक्षा को लेकर जारी की चेतावनी
भरतपु के केवलादेव नेशनल पार्क में एक बार फिर से लेपर्ड दिखाई दिया. लेपर्ड की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. अबकी बार लेपर्ड पाइथन पॉइंट पर घूमता हुआ नजर आया. लेपर्ड घना पक्षी विहार के अंदर नवंबर महीने से रह रहा है. केवलादेव नेशनल पार्क प्रशासन ने पर्यटकों के लिए की चेतावनी जारी की है. पर्यटकों को जंगल के अंदर जाने से मना किया गया है. चेतावनी बोर्ड लगाकर लोगों को सजग किया गया है. शनल पार्क के अंदर जाते हैं. पार्क प्रशासन ने पर्यटकों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए चेतावनी जारी की है. डीएफओ मानस सिंह ने बताया कि पिछले नवम्बर से लेपर्ड केवलादेव नेशनल पार्क में है. लगता है कि घना पक्षी विहार का वातावरण लेपर्ड के लिए उपयुक्त है. पहले से जंगल भी काफी अच्छा हो गया है. जंगल में पानी की कमी नहीं है.
केवलादेव नेशनल पार्क में नजर आया लेपर्ड
उन्होंने बताया कि घना पक्षी विहार के अंदर 2 हजार 5 सौ चीतल हैं. केवलादेव नेशनल पार्क का वातावरण उपयुक्त होने की वजह से लेपर्ड रुका हुआ है. घना पक्षी विहार के निदेशक मानस सिंह ने बताया कि लेपर्ड ऐसा जानवर है जिससे हम जितना सचेत रंहे उतना ही हमारे लिए अच्छा है.
सुबह के समय अंदर जाने से की गयी मनाही
पर्यटकों को समस्या इसलिए नहीं होती क्योंकि रिक्शा या साइकिल में जाते हैं. उनके साथ नेचर गाइड होते हैं. सभी पर्यटकों को बोल रखा है कि घूमने वाली जगह से हटकर कहीं न जाएं. घूमने वाली जगह से हटकर पाये जाने पर कार्रवाई की जायेगी. अभी तक लेपर्ड का मूवमेंट जगह-जगह लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हो रहा है. सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग रोजाना की जाती है.
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद