अखिलेश यादव ने महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार पर साधा निशाना
लखनऊ । समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आगामी महाकुम्भ मेले के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर तैयारियों में कुप्रबंधन का आरोप लगाया। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में अखिलेश यादव ने प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय निवासियों की चिंताओं व प्रशासन के संबंध में कई मुद्दे उठाए और सरकार से तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह है भाजपा सरकार में प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की तैयारी की सच्चाई। कम से कम पुलिस विभाग का काम तो बहुत पहले ही पूरा हो जाना चाहिए था क्योंकि सुरक्षा प्रबंधों के लिए अंतिम दिन तक प्रतीक्षा नहीं की जा सकती।” उन्होंने लिखा, “प्रयागराज की आहत जनता पूछ रही है कि महादानी सम्राट हर्षवर्धन की प्रतिमा हटाने के लिए भाजपा सरकार बहुत तत्पर थी, पर वैसी तेजी प्रशासनिक प्रबंधन के लिए क्यों नहीं दिखाई जा रही। प्रबंधन करते समय प्रयागराज और मेला क्षेत्र के लिए आसपास के निवासियों की जरूरतों और समस्याओं को नजरअंदाज करने की जो शिकायतें मिल रही हैं, उनका भी तुरंत समाधान किया जाए।” अखिलेश यादव ने लिखा, “कोई आपात स्थिति होने पर आवागमन और परिवहन को लेकर प्रयागराज के निवासियों के मन में जो चिंता है, उसके निराकरण के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए। हम चाहते हैं कि महाकुम्भ आयोजन भी हो और प्रयागराज भी गतिमान रहे।” सपा प्रमुख ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “अगर शासन-प्रशासन महाकुम्भ की तैयारी में विफल हो गया तो सहायता करने के लिए हम अपने सच्चे समर्पित कार्यकर्ता भेजने का प्रस्ताव रखते हैं क्योंकि भाजपा वाले तो कहीं खाने-कमाने या चुनाव के जोड़-जुगाड़ में लगे होंगे।”
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (17 फ़रवरी 2026)
मुख्य सचिव ने मंत्रालय महानदी भवन में नवा अंजोर विजन@ 2047 मॉनिटरिंग पोर्टल की समीक्षा की
आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उन्नत तकनीक से छत्तीसगढ़ का किसान बन रहे हैं आत्मनिर्भर
चिकित्सकों की सतर्कता से बची प्रसूता की जान,पेरिपार्टम कार्डियक अरेस्ट के बाद सफल इलाज
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही