अजमेर उत्तर होगा पेयजल क्षेत्र में आत्मनिर्भर
जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राज्य बजट घोषणा की अनुपालना में अजमेर में जलदाय विभाग से सम्बन्धित कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने विभाग को निर्देश दिए कि 270 करोड़ रूपए लागत की पाइप लाइन व एस.आर. टैंक योजना का काम जल्द शुरू हो। बीसलपुर बांध क्षेत्र में बनने वाले इनटेक वैल को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए।
विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर में सर्किट हाउस में जलदाय विभाग के अधिकारियों की बैठक में कहा कि राज्य बजट घोषणा में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लिए 270 करोड़ रूपए की लागत से नसीराबाद से नौसल तक पाइप लाइन, कोटड़ा क्षेत्रमें एस.आर. टैंक व अन्य घोषणाएं की गई हैं। इन घोषणाओं के पूरा होते ही अजमेर उत्तर पानी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर हो जाएगा। अनियमित जलापूर्ति, कम प्रेशर से आपूर्ति व अन्य समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। इन योजनाओं पर शीघ्र डीपीआर बना कर काम शुरू किया जाए। उन्होंने जयपुर में भी उच्च अधिकारियों से फोन पर चर्चा की। देवनानी ने अजमेर जिले की जलापूर्ति के लिए बीसलपुर बांध क्षेत्र में बनने वाले इनटेक वैल के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अजमेर जयपुर के लिए यह इनटेक वैल बड़ी राहत लेकर आएगा। उन्होंने अफसरों से कहा कि शहर में बेवजह के शट डाउन ना लें।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई