एम्स अस्पताल भी हुआ पानी-पानी, ऑपरेशन थिएटर बंद, छतों से टपक रहा पानी
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में शुक्रवार हुई मानसून की पहली भारी बारिश ने लोगों के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। सड़कें पानी से भर गईं, जिस कारण गांड़ियां पानी में फंसी रहीं तो वहीं इस मूसलाधार बारिश ने दिल्ली के प्रतिष्ठित एम्स अस्पताल का भी हाल बेहाल कर दिया। अस्पताल के अंदर तक पानी आ गया, जिससे एसी भी चलना बंद हो गए।
ऑपरेशन थिएटर बंद
यहां तेज बारिश के बाद छतों से पानी टपकता दिखा। इस कारण एम्स में सभी ऑपरेशन थियेटर बंद रहे। हालात इतने खराब थे कि इमरजेंसी ऑपरेशन भी नहीं किए जा सके। यहां से मरीजों को सफदरजंग या दूसरे सरकारी अस्पतालों में रेफर करना पड़ा। बता दें कि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1936 के बाद शहर में पिछले 88 वर्षों में जून में सबसे ज्यादा बारिश हुई है और 1901 से 2024 की अवधि में यह दूसरी सबसे ज्यादा बारिश देखने को मिली। दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र ने शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से पहले के 24 घंटों में 228.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की, जो जून की औसत बारिश 74.1 मिमी से तीन गुना ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार एक दिन में 124.5 से 244.4 मिमी के बीच हुई बारिश बहुत भारी बारिश मानी जाती है।
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए