उदयपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 1 जुलाई से
जयपुर । उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव में आगामी 1 जुलाई से 10 जुलाई तक प्रस्तावित अग्निवीर सेना भर्ती रैली को सफल बनाने हेतु सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए है। तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार एडीएम सिटी राजीव द्विवेदी की अध्यक्षता में महाराणा प्रताप खेल गांव परिसर में बैठक का आयोजन हुआ।
बैठक में टेंट, लाइटिंग,बैरिकेटिंग एवं अन्य सामान्य व्यवस्थाओं की तैयारियों समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में चर्चा करते हुए एडीएम द्विवेदी ने कहा कि यूथ हॉस्टल एवं नेहरू हॉस्टल में ठहरने के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किये जाए, दौड़ हेतु मैदान एवं ट्रैक हेतु आवश्यक संसाधनों का उपयोग करते हुए समय पर रनिंग ट्रैक तैयार किया जाए, साथ ही लीज लाइन इंटरनेट एवं अन्य आवश्यक तकनीकी संसाधनों की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा रैली स्थल पर ऑन स्पॉट मेडिकल टीम की उपलब्धता भी सुनिश्चित हो तथा मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, ई-मित्र व्यवस्था तथा अभ्यर्थियों के परिजनों के विश्राम हेतु रेन बसेरों की भी समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अधिकारियों ने खेलगांव परिसर का भौतिक अवलोकन भी किया तथा व्यवस्थाएं परखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।भारतीय सेना से उक्त भर्ती रैली के प्रभारी कर्नल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उदयपुर में अग्निवीर भर्ती रैली 1 से 10 जुलाई 2024 तक आयोजित होगी। इसमें लिखित परीक्षा उत्तीर्ण प्रदेश भर के साढ़े सात हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?