फिर सायबर ठगों ने की धोखाधड़ी
बदलापुर। जैसे जैसे दुनिया डिजिटल हो रही है वैसे वैसे ऑनलाइन ठगी का मामला भी तेजी से बढ़ रहा है. साथ ही ठगी के नए नए तरीके भी सुनने को मिल रहे है. ऐसा ही एक ठगी का नया मामला बदलापुर में सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बदलापुर पूर्व, गांवदेवी रोड परिसर में रहने वाले मिलिंद काशीनाथ काले (४६) ने अपने साथ हुई ऑनलाइन ठगी की शिकायत बदलापुर पूर्व पुलिस थाना में दर्ज करवाया है. अपनी शिकायत में उन्होंने पुलिस को बताया कि किसी अज्ञात शख्स ने उनके मोबाइल फोन के वॉट्सऐप पर गुरु लघु उधोग कंपनी का किराना मेटेरियल पैंकिंग के संदर्भ में मैसेज भेजा. इसमें उसने मूंगफली की पैकिंग, मूंगफली फोड़ने का मशीन और आईल मशीन के संदर्भ में जानकारी देकर बताया कि 10 टन कच्चा माल भेजने पर 100 फीसदी का मुनाफा होगा. ये कहकर उसने उन्हें विश्वास में लिया और फिर उन्होंने उसके बताये बैंक खाते में 1 लाख 7 हजार रुपया ट्रांसफर कर दिया. बाद में उन्हें अहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है. बहरहाल आगे की जाँच पुलिस निरीक्षक स्वाति पेटकर कर रही हैं.
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ग्रेड थर्ड शिक्षकों के तबादलों पर सदन में तीखी नोकझोंक
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
AICC की सख्ती: MP PCC ने 4 जिलों की कार्यकारिणी भंग की