पंजाब के बाद AAP ने हरियाणा में भी किया अकेले चुनाव लड़ने का एलान
इंडिया गठबंधन को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। पहले आम आदमी पार्टी ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था तो वहीं, अब हरियाणा में भी अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है।आप ने हरियाणा में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा की है। हरियाणा में आप नेता सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर हम अकेले चुनाव लड़ेंगे।सुशील गुप्ता ने कहा कि लोकसभा चुनाव के संबंध में हमने अपनी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व का रुख बता दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए हम मजबूत हैं और हम गठबंधन में और स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ सकते हैं। फिर भी अंतिम निर्णय पार्टी नेतृत्व द्वारा लिया जाएगा।इससे पहले इंडी गठबंधन को तब झटका लगा जब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगामी लोकसभा चुनाव में अकेले लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था।
ममता बनर्जी ने भी दिया इंडी गठबंधन को झटका
आप के अलावा टीएमसी भी इंडिया को झटका दे चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बंगाल की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का एलान किया था। उन्होंने कहा कि वह बंगाल में सीटों का बटवारा नहीं करेंगी।सीएम ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि बंगाल में हम अकेले लड़ेंगे। मुझे इस बात की चिंता नहीं है कि देश में क्या किया जाएगा, लेकिन हम एक धर्मनिरपेक्ष पार्टी हैं और बंगाल में हम अकेले ही बीजेपी को हराएंगे।
जींद में आप करेगी बदलवा रैली
हरियाणा में लोगों तक अपनी पहुंच मजबूत करने के लिए आप रैली करने जा रही है। आप 28 जनवरी को जींद में प्रदेश स्तरीय रैली का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर जिला बार एसोसिएशन में राज्यसभा सदस्य व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा डॉ. सुशील गुप्ता निमंत्रण देने पहुंचे। गुप्ता ने कहा कि 28 जनवरी को होने वाली बदलाव महासभा में दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचेंगे।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज