दिल्ली सरकार के बाद एलजी ने भी गाजीपुर अग्निकांड का लिया संज्ञान
नई दिल्ली। गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग का दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना ने भी संज्ञान लिया है। उन्होंने नगर निगम आयुक्त से इस संदर्भ में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
रिपोर्ट में उन्होंने यह भी बताने को कहा है कि आग क्यों लगी, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं तथा कूड़े के पहाड़ खत्म करने को लेकर प्रगति धीमी क्यों है?
एलजी ने इस घटना को लेकर रविवार को भी निगमायुक्त से बात की थी। आग पर नियंत्रण के लिए सभी संभव उपाय करने के लिए भी कहा था। अब जबकि आग पर काबू पा लिया गया है तो एलजी ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस मामले में रिपोर्ट भी देने को कह दिया है। इस रिपोर्ट के आधार पर ही आगे के कदम उठाए जाएंगे।
Ghazipur Landfill Site: आग लगने पर गोपाल राय ने मांगी रिपोर्ट, 48 घंटे का दिया समय; ऐसी घटनाएं रोकने का भी मांगा प्लान
Delhi Landfill Site: कूड़े के पहाड़ नहीं हो रहे खत्म, हवा और भूजल हो रहा प्रदूषित; बहानेबाजी कर रहा निगम
गाजीपुर लैंडफिल आग पर सियासी घमासान
उल्लेखनीय है कि पूर्वी दिल्ली में गाजीपुर लैंडफिल साइट पर रविवार को लगी आग पर अब काबू पा लिया गया है। इससे निकलने वाले धुएं से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।
इस मामले को लेकर सोमवार को भाजपा और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा और आप ने कूड़े के ढेर के प्रबंधन और इसकी उत्पत्ति को लेकर एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्ट ने वादा किया था कि अगर वे एमसीडी चुनाव (दिसंबर 2022 में) जीतते हैं तो दिसंबर 2023 तक लैंडफिल साइट को साफ कर दिया जाएगा। इसके बजाय एक नई लैंडफिल साइट बनाई गई है। यह आप सरकार का भ्रष्टाचार है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह