बॉबी कटारिया के बाद मानव तस्करी के आरोप में होटल संचालक गिरफ्तार
गोपालगंज में मानव तस्करी के आरोप में होटल संचालक प्रह्नाद सिंह को एनआईए ने गिरफ्तार किया है। वह थावे इलाके में होटल चलाता है। आरोप है कि वह लोगों को विदेशों में नौकरी का झांसा देकर गलत वीजा पर कंबोडिया से पाकिस्तान के एजेंट के पास बेच देता था। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार मध्य रात्रि को एनआईए ने गोपालगंज में छापेमारी की। इसके बाद आरोपी प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार किया है। एनआईए की टीम उससे पूछताछ कर रही है। टीम ने उसके होटल और घर पर भी छापेमारी की।बता दें कि मानव तस्करी के आरोप में एनआईए को बड़ी लीड मिली थी। इसके आधार पर टीम ने गुरुग्राम से यूट्यूबर बॉबी कटारिया, दिल्ली से नबी आलम, बड़ोदरा से मनीष हिंगू, चंडीगढ़ से सरताज सिंह को गिरफ्तार किया है। टीम को बिहार के गोपालगंज से प्रह्लाद सिंह के खिलाफ कई साक्ष्य हाथ लगे थे। इसके बाद सोमवार मध्य रात्रि को छापेमारी कर प्रह्लाद सिंह को गिरफ्तार किया गया है। टीम मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि यह इंटरनेशनल स्तर पर साइबर ठगी का बड़ा गिरोह हो सकता है। जिस चाइनीज कंपनी में उन्हें बंधक बनाकर साइबर ठगी के लिए मजबूर किया गया वहां करीब 150 भारतीय इसी प्रकार मानव तस्करी करके लाए गए थे। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं। आरोप है कि उनमें से ज्यादातर को बॉबी कटारिया जैसे दलालों ने नौकरी का झांसा देकर मानव तस्करी करके भेजा हुआ है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप