बाबा रामदेव, वीर तेजाजी के आदर्शो को अपनायें-सीएम
जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रामदेव जयन्ती एवं तेजा दशमी (13 सितम्बर) के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। शर्मा ने कहा कि बाबा रामदेव और वीर तेजाजी ने अपना पूरा जीवन लोक कल्याण के लिए समर्पित कर दिया। बाबा रामदेव जी सामाजिक समरसता स्थापित करने, दीन-दुखियों व असहाय लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे, वहीं वीर तेजाजी ने गायों की रक्षा के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से बाबा रामदेव जी और वीर तेजाजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को भाईचारे की भावना को मजबूत करने, भेदभाव एवं ऊंच-नीच को मिटाने तथा निरीह जीव-जन्तुओं की रक्षा करने का संकल्प लेकर प्रदेश की उन्नति एवं खुशहाली में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत