एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने माइकल संग शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा......
बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इलियाना पिछले साल ही मां बनी हैं. उन्होंनं 1 अगस्त 2023 को बेटे को जन्म दिया था. इलियाना ने जब से प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से उनके पार्टनर को लेकर चर्चा बनी हुई है. इलियाना अपने पार्टनर माइकल और बेटे कोआ के साथ अमेरिका में रहती हैं. इलियाना ने बेटे के जन्म के बाद पहली बार इंटरव्यू दिया है. उन्होंने इसमें अपने बेटे और पार्टनर के बारे में बात की. इलियाना ने अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों पर रिएक्ट किया. उन्होंने कहा- वह अपने बारे में कही जाने वाली बातों को हैंडिल कर सकती हैं लेकिन उनके पार्टनर और फैमिली के बारे में बकवास करने पर कंफर्टेबिल नहीं हैं.
इलियाना ने कहा- पोस्टपार्टम डिप्रेशन रियल है कोई भी आपको इसके लिए तैयार नहीं कर सकता है. मुझे खुशकिस्मत हूं कि मेरे पास घर पर सपोर्ट सिस्टम और डॉक्टर्स की टीम है जो मेरा खास ध्यान रखती है. इलियाना ने आगे कहा- मुझे याद है मैं अपने कमरे में थी और रोने लगी थीं. मेरे पार्टनर ने मुझसे पूछा कि मैं क्यों रो रही हूं तो मैंने कहा- क्योंकि मेरा बेटा दूसरे कमरे में सो रहा है और मैं उसे मिस कर रही हूं.
क्या इलियाना शादीशुदा हैं?
इलियाना सोशल मीडिया पर मदरहुड के बार में बात करती रहती हैं लेकिन वह अपने पार्टनर के बारे में ज्यादा शेयर नहीं करती हैं. जब इलियाना से पूछा गया कि क्या उन्होंने माइकल से 2023 में शादी कर ली थी? इसके जवाब में इलियाना ने कहा- ऐसी बहुत सी अफवाहें थीं, इसे रहने देते हैं. थोड़ी सी मिस्ट्री होना जरुरी है. सच बताऊं तो मैंने अभी तक अपनी लाइफ के इस पार्ट के बारे में कितनी बात करनी है ये डिसाइड नहीं किया है.
पार्टनर के बारे में नहीं सुन सकती
इलियाना ने आगे कहा- मुझे ये अच्छा नहीं लगता है जब लोग आपके बारे में पीठ पीछे बात करते हैं. मैं अपने बारे में कही बातें हैंडिल कर सकती हूं लेकिन मैं मेरे पार्टनर या फैमिली के बारे में बकवास बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं.
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
बजट खत्म, काम अधूरा — भोपाल सहित 7 स्मार्ट सिटी जिलों में सवाल
दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल