घूस लेने के आरोप में लेखपाल निलंबित
लक्ष्मीपुर । यहां पुरन्दरपुर थाना के चौतरवा के चकबंदी लेखपाल अमरनाथ प्रसाद को विजलेंस टीम ने 20 हजार रुपये घूस लेने के मामले में बुधवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद प्रशासन ने अब उसे निलंबित कर दिया है। उप्र सतर्कता अधिष्ठान गोरखपुर की ट्रैप टीम ने नौतनवां तहसील के रामजी यादव निवासी मल्हनी फुलवरिया की शिकायत पर मोहनापुर रेलवे क्रासिंग के पास से घूस लेते लेखपाल अमरनाथ प्रसाद को गिरफ्तार किया था। यह आरोपी लेखपाल देवरिया जिले के लार थाना के ग्राम पटना का रहने वाले हैं।
आरोपी लेखपाल के विरुद्ध पुरंदरपुर में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। विजलेंस और प्रशासन की कार्रवाई से अन्य लेखपालों और कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। गुरुवार को भी लेखपाल की गिरफ्तारी को लेकर कार्यालयों में पूरे दिन चर्चा होती रही। अपर जिलाधिकारी डा पंकज ने बताया कि आरोपित लेखपाल को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को सूचना भेज दी है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई