दिल्ली के स्कूलों का शैक्षणिक कैलेंडर जारी
नई दिल्ली । शिक्षा निदेशालय ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत सरकारी स्कूल में नान प्लान दाखिला के तहत 10वीं और 12वीं में दाखिले के लिए 18 अप्रैल से आवेदन शुरू होंगे। 29 अप्रैल आवेदन की आखिरी है। इसके बाद छह मई 2023 को एडमिट कार्ड जारी होगा और नौ मई 2023 को कामन एडमिशन टेस्ट होगा। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे होगी। 14 मई को परीक्षा का परिणाम जारी होगा। वहीं, छठीं से नौवीं के सरकारी स्कूल में प्लान दाखिले एक अप्रैल से 10 मई 2024 से शुरू होंगे। आठ अप्रैल से 30 अप्रैल 2024 तक पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं की कंपार्टमेंट परीक्षाएं शुरू होंगी। 10 मई को कंपार्टमेंट परीक्षा होगी। 22 सितंबर 2024 से नौ अक्टूबर 2024 तक तीसरी से 12वीं की मिड टर्म परीक्षाएं होंगी। 16 से 31 दिसंबर 2024 तक 10वीं व 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाएं होंगी। सात जनवरी 2025 को इसका परिणाम जारी होगा। 15 फरवरी 2025 से लेकर 20 मार्च 2025 तक तीसरी से नौवीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं शुरू होगी। 26 मार्च 2025 को पहली से चौथी और छठीं व सातवीं का परिणाम जारी होगा। 29 मार्च 2025 को पांचवीं, आठवीं, नौवीं और 11वीं का परिणाम जारी होगा। निदेशालय ने अकादमिक कैलेंडर में अवकाश व छुट्टियों की घोषणा भी कर दी है। इसके तहत 11 मई से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश चलेगा। नौ से 11 अक्टूबर तक शरद ऋतु अवकाश चलेगा और एक जनवरी 2025 से 15 जनवरी 2025 तक शीतकालीन अवकाश चलेगा। वहीं, इस वर्ष कुल 18 छुट्टियां होंगी। इसमें होली, दिपावली, दशहरा, क्रिसमस डे, स्वतंत्रता दिवस भी शामिल है।
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
होली पर घर जाना हुआ आसान! जयनगर-गोरखपुर के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, फ्लाइट के महंगे टिकटों से मिली बड़ी राहत
धनबाद में SSC MTS परीक्षा में नकल कांड, सेंटर मैनेजर सहित 3 गिरफ्तार
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
मैक्सीजोन स्कैम का 'मास्टरमाइंड' दंपती बेनकाब: 21 बैंक खातों में खपाए 521 करोड़, ED की चार्जशीट से मंचा हड़कंप
मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल