40 लाख की चोरी का फरार अभियुक्त गिरफ्तार
दौसा । दौसा पुलिस व साइबर टीम ने मोबाइल की दुकान में हुई 40 लाख की चोरी के एक फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस 6 आरेपियों को पहले ही गिरफ्तार कर 40 लाख के 160 मोबाइल बरामद कर चुकी है। इस अभियुक्त को पुलिस 4 माह से तलाश रही थी। एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 11 फरवरी 2023 को अनिल कुमार पुत्र उगन्ता लाल गुर्जर निवासी खारी कोठी मौहल्ला ने चोरी की रिपोर्ट दी थी। जिसमें अनिल मोबाइल पॉइन्ट सीएम टॉवर से लगभग 300-400 मोबाइल अलग-अलग कम्पनियों के अज्ञात चोर दुकान का शटर तोडकर चोरी कर ले गये थे। जिसमें करीब 40 लाख रुपए के महंगे मोबाइल थे। इसके बाद कोतवाल हीरालाल सैनी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसमें साईबर टीम द्वारा तकनीकी संसाधनो की सहायता से कार्यवाही करते हुए वारदात में शामिल 4 माह से फरार चल रहे अभियुक्त राकेश महावर उर्फ आरके कोली को उदयपुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त से गहनता से अनुसंधान जारी है। उक्त प्रकरण में 3 माह पूर्व 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये कीमत के 160 मोबाईल बरामद किये जा चुके हैं।
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
‘चोले’ से नहीं, वाणी से पहचान – अखिलेश यादव का तंज
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?