डेरा बाबा नानक में AAP की जीत, गुरदीप रंधावा बने विधायक
गुरदासपुर। पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस का किला ध्वस्त कर दिया है। डेरा बाबा नानक से आम आदमी पार्टी के गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेसी उम्मीदवार सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की पत्नी जतिंदर कौर रंधावा को 5699 मतों के अंतर से पराजित किया।
भले ही इस बार भी हलके में सत्ता रंधावा परिवार को ही मिली, लेकिन इस बार परिवार सुखजिंदर सिंह रंधावा का नहीं, बल्कि गुरदीप सिंह रंधावा का रहा। इस हार के बाद कांग्रेस में बड़ा नाम बन चुके सुखजिंदर सिंह रंधावा के करियर पर भी असर पड़ने के आसार हैं।
आप के गुरदीप सिंह रंधावा को 59104, कांग्रेस की जतिंदर कौर रंधावा को 53405, भाजपा के रविकरण सिंह काहलों को 6505, शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार लवप्रीत सिंह तूफान को 2358, आजाद उम्मीदवार सतनाम सिंह को 197, संत सेवक को 283, जतिंदर कौर रंधावा को 161, नवप्रीत सिंह को 284, पाला सिंह को 124, रणजीत सिंह को 462, आयूब मसीह को 214 और नोटा को 875 वोट मिले।
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई