आप ने लॉन्च किया संसद में भी केजरीवाल कैंपेन
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अपना लोकसभा चुनाव का प्रचार अभियान शुरू कर दिया। दोनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। भगवंत मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के बढ़ रहे वर्चस्व का कारण अरविंद केजरीवाल की सोच है। आम आदमी पार्टी देश के लोगों के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आज देश भर में आप का विस्तार को चुका है। मगर दिल्ली के लोगों के काम रोके जा रहे हैं। पंजाब से हमारे 13 सांसद आ रहे हैं, दिल्ली के भी 7 केजरीवाल को दे दो तो केजरीवाल की ताकत बढ़ेगी। केजरीवाल अकेले लड़ रहे हैं, दिल्ली वाले केजरीवाल की ताकत बढ़ाएं। केजरीवाल को ईडी नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं। जहां विपक्षी दलों की सरकार है, वहां के राज्यपाल ही वहां की सरकारों के खिलाफ पत्र लिख रहे हैं। भाजपा वाले राज्यों के राज्यपाल पत्र नहीं लिख रहे हैं। सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैंने हर परिवार का हिस्सा बन कर दिल्ली के लोगों की मदद की है। मैंने दिल्ली सालों का भाई बनकर दिल्ली वालों का बेटा बनकर काम किया है। मेरी कोशिश रहती है कि दिल्ली के हर व्यक्ति को अच्छा इलाज मिले। हर व्यक्ति परिवार के बच्चों को अच्छी मिलती है। 24 घंटे बिजली मिलती है, पूरे देश में दिल्ली और पंजाब में फ्री और 24 घंटे बिजली मिलती है। उन्होंने कहा कि इन भाजपा वालों ने हमारे काम रोके हैं। इन्होंने दिल्ली वालों के काम रोके हैं। इन्होंने मोहल्ला क्लीनिक नहीं बनने हुए। उन्होंने और एलजी साहेब ने मिलकर सीसीटीवी कैमरे नही लगने दिए, फिर हमें एलजी साहेब के यहां धरना देना पड़ा। इन्होंने फरिश्ते योजना रोक दी। उन्होंने कहा कि जब संसद के अंदर दिल्ली को कानून पास किया जा रहा था तो ये भाजपा के सातों एमपी ताली बजा रहे थे। इन्होंने इस बार बिजली सब्सिडी रोकने की कोशिश की है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई