केजरीवाल को ईडी के 7वें समन पर भड़की आप
नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सातवां समन भेज दिया है। इसके तहत मुख्यमंत्री को सोमवार को ईडी के सामने पूछताछ के लिए पेश होना है। केजरीवाल को सातवां समन मिलने के बाद से आम आदमी पार्टी भड़की हुई है। पार्टी ने इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की जिसमें आतिशी शामिल रहीं। आतिशी ने प्रेस वार्ता में कहा, आज ईडी ने फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 फरवरी के लिए सातवां समन भेजा है। जब यह मामला कोर्ट में चल रहा है और ईडी खुद ही कोर्ट गई है तो वो इंतजार क्यों नहीं कर रही? जांच एजेंसी बीच में भी समन क्यों भेज रही है? आतिशी ने आगे कहा, इसका सीधा मतलब यही है कि सब कुछ गैर कानूनी है और समन का मतलब जांच भी नहीं बल्कि सीएम को धमकाना और डराना है। आतिशी आगे बोलीं, केंद्र सरकार अब हमसे चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हार का बदला लेना चाहती है। लेकिन हम डरने वाले नहीं, मेयर चुनाव से लेकर संसद के चुनाव तक हर मोर्चे पर भाजपा का डटकर मुकाबला करेंगे।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित