कैनरा बैंक के बेसमेंट में लगी भीषण आग
रायबरेली के सुपर मार्केट में स्थित केनरा बैंक में रविवार की दोपहर आग लग गई। यह आग बैंक के बेसमेंट में लगी। आनन-फानन फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पर पहुंची। करीब डेढ़ घंटे तक दमकल कर्मी आग को बुझाते रहे। खास बात यह रही कि इतनी बड़ी आग लगने के बाद भी बैंक से जुड़ा कोई अधिकारी वहां नहीं पहुंचा।
एक साथ तीन दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है। एक दमकल की गाड़ी का पानी खत्म हो जाने के चलते फायर के कर्मचारियों द्वारा दूसरी गाड़ी मंगाई गई। खबर लिखे जाने तक आग को बुझाने का काम चल रहा है।
देर से पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी, लोगों में आक्रोश
आग काम्प्लेक्स के जूता गोदाम में लगी थी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम को आग बुझाने में पसीना बहाना पड़ा। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त रहा। मौके पर पहुंचे कोतवाल ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रण में किया।
त्योहार के दौरान रविवार को शहर में खासी भीड़ है। लोग खरीदारी कर रहे हैं तो दोपहर करीब 12.15 बजे सुपर मार्केट में बने कैनरा बैंक काम्प्लेक्स के जूता गोदाम में आग लग गई। पहले तो आसपास के दुकानदार कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब धुएं का गुबार अचानक बाहर आया तो पूरी मार्केट में हड़कंप मच गया। दुकानदार अपनी दुकान छोड़कर बाहर निकल आए।
मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई, जिस पर दमकल की दो गाड़ियां क्विक रिस्पांस के लिए मौके पर पहुंची और आग को बुझाने की मशक्कत शुरू हुई। कांप्लेक्स को खाली करा दिया गया। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण कांप्लेक्स के ऊपरी हिस्से में बनी दुकानें बंद थी।
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा
'द केरल स्टोरी' के निर्देशक की आगामी फिल्म ‘चरक’ का टीजर रिलीज, अंधविश्वास पर सवाल उठाती है कहानी
दुल्हन बनीं पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर? कथित बॉयफ्रेंड के साथ किया डांस; जानें वायरल वीडियो की सच्चाई
IND vs PAK: पाकिस्तान के कोच माइक हेसन ने इस भारतीय खिलाड़ी को जमकर सराहा, बोले- उसने हमसे मैच छीन लिया
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
'किंग' के लिए अभिषेक बच्चन ने अपनाया नया लुक, क्या खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे अभिनेता
निशाने पर नकवी: 'अयोग्य व्यक्ति को काम देना जुर्म', हार के बाद पीसीबी प्रमुख पर भड़के अख्तर; सुनाई खरी-खोटी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद