8100 किलो घटिया मावा जब्त
जयपुर । मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल एवं चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देश पर प्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। शुद्ध आहार, मिलावट पर वार अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त एच गुईटे के निर्देशन में बीकानेर में कार्रवाई करते हुए 8100 किलो घटिया क्वालिटी का मावा पकड़ा गया।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो पिकअप वैन में घटिया क्वालिटी का मावा सप्लाई के लिए जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर फलौदी और बज्जू से आ रही पिक-अप को नाल में रूकवा कर तलाशी ली गयी। इन दोनों वैन से 405 टिन में 8,100 किलो मावा पकड़ा गया। मावे में तेल की मिलावट पाई गई है। उरमूल डेयरी प्लान्ट पर स्थित लैब पर मावे की जाँच की जा रही है।
शिक्षा पर सरकारी खर्च का रिपोर्ट कार्ड, मोदी सरकार के 12 साल के आंकड़े क्या कहते हैं?
ट्रेन लेट हुई तो यात्रियों का फूटा गुस्सा, झाबुआ में रेलवे ट्रैक पर दिया धरना
IB कर्मी अंकित शर्मा हत्याकांड में सजा का इंतजार, ताहिर हुसैन मामले में सुनवाई टली
हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य का PM मोदी से आग्रह, बोले- युवाओं से सीधे जुड़ें
छात्रों के समर्थन में बॉलीवुड, आर. माधवन और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने रखी अपनी बात
ICC का बड़ा ऐलान, अगले साल इस मैदान पर खेला जाएगा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल
बिहार में महिलाओं के लिए पहली बार राष्ट्रीय स्किल इंस्टीट्यूट, 19 ट्रेड में मिलेगी ट्रेनिंग
भारत ने श्रीलंका को नहीं दिया कोई मौका, यूथ टेस्ट सीरीज 211 रन की जीत के साथ समाप्त
NSA कार्रवाई पर ओवैसी ने सरकार को घेरा, कहा- क्या विरोध करना अब अपराध है?