8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी के बाद हत्या
पेटरवार (बोकारो)। ओरदाना पंचायत क्षेत्र में आठ वर्षीय आदिवासी बच्ची की दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। बच्ची पेटरवार थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बताया गया कि वह अपने चचेरे मामा की शादी में अपने पिता, दादी एवं अपने छोटे भाई के साथ आई हुई थी।
शादी की पार्टी में खाना खाने के बाद उसकी दादी रात करीब नौ बजे घर में जारी गीत-नृत्य के बीच उसे छोड़कर किसी काम से अंदर गई। जब वह बाहर निकली तो बच्ची नहीं दिखी। इसके बाद स्वजन उसे खोजने लगे, परंतु उसका कहीं से कोई पता नहीं चला। इधर, रविवार की सुबह करीब छह बजे घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर झाड़ी में वह मृत मिली। बच्ची के गले में रस्सी से दबाने के निशान पाए गए। शव की जो स्थिति थी, प्रथम दृष्ट्या दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर उसकी हत्या की आशंका पुलिस ने व्यक्त की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बेवजह आचार संहिता का मामला दर्ज करने का विरोध
कसमार प्रखंड के दुर्गापुर में रविवार को जेबीकेएसएस कसमार ईकाई की बैठक प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक मई को बोकारो जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान पुलिस प्रशासन के द्वारा नगडी थाना द्वारा जिस तरह गिरफ्तारी करने का प्रयास किया गया, उसकी निंदा की गई। बैठक में मुखिया अमरेश कुमार महतो ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समर्थकों को वेवजह आचार संहिता का उल्लंघन करने का मामला दर्ज करने का प्रयास किया गया। साथ ही केंद्रीय पदाधिकारी फरमान खान, रिजवान अंसारी, संजय महतो के ऊपर मुकदमा दर्ज कर आधी रात को बोकारो सिटी थाना के पुलिस जबरन उठाकर ले गई, जो सही नहीं है।
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह