भोपाल में बनेगा 733 मीटर लंबा रेलवे ओवबर ब्रिज
भोपाल । भोपाल के सबसे बड़े फ्लाईओवर की सौगात के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक और सौगात दी है। मोहन कैबिनेट ने बावडिय़ां कलां अपोलो सेज अस्पताल से नर्मदापुरम रोड आशिमा मॉल तक 733 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही 310 मीटर एप्रोच रोड का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के आरओबी और एप्रोच रोड के लिए कैबिनेट ने 180 करोड़ रुपए की स्वीकृति अतिरिक्त बीओएस की सीमा अंतर्गत दी गई है।
इस ब्रिज के बनने से होशंगाबाद रोड से आने वाले लोगों के लिए मिसरोद से सलैया, रोहित नगर, कोलार तक सीधी एप्रोच होगी। इससे करीब चार लाख की आबादी को सीधा फायदा होगा। इस ब्रिज के बनने से अभी दाना पानी रेस्टारेंट के पास ब्रिज के पास लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी। इसके बनने के बाद कोलार से बावडिय़ां कलां आकर सीधे आरओबी के उपयोग से आशिमा मॉल के पास नर्मदापुरम पहुंच जाएंगे। इससे रेलवे लाइन के दोनों तरह के क्षेत्र आपस में जुड़ जाएंगे।
बता दें एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने डॉ. भीमराव अंबेडकर फ्लाईओवर को लोकार्पण पर बावडिय़ां कलां से नर्मदापुरम तक रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण को स्वीकृति देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने बावडिय़ां कलां में लगने वाले जाम का भी जिक्र किया था। नर्मदापुरम रोड से रोहित नगर, सैलया और कोलार की तरफ आने-जाने वाली जनता को रोजाना जाम का सामना करना पड़ता है। इस क्षेत्र में लंबे समय से एक नए ब्रिज की मांग की जा रही थी। इसका मुद्दा कई बार उठा और मुख्यमंत्री के घोषणा करने के बाद जनता को उम्मीद है कि डेढ़ से दो साल में जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
त्वचा हो ठंडी और दमकती, ये 5 मिनट के फेस पैक आजमाएं
केतली से बने टेस्टी डिश, 7 रेसिपी जो आप मिस नहीं कर सकते
बंगाल में सियासी पारा चढ़ा: ममता बनर्जी ने NIA पर लगाए गंभीर आरोप
मटर पनीर और नान को एयर फ्रायर में बनाने की ट्रिक
कोरोना का नया वैरिएंट ‘सिकाडा’, 23 देशों में फैलाव
जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा घोटाला, बिना सामान करोड़ों का भुगतान
CSK का बड़ा फैसला गलती साबित? सैमसन-ऋतुराज को ओपनिंग में क्यों नहीं
TVK का चुनावी दांव: 200 यूनिट मुफ्त बिजली, हेल्थ कवर और नई यूनिवर्सिटी का वादा
पश्चिम एशिया में जंग क्यों जटिल? US के 12,300 हमलों के बाद भी ईरान तैयार
कहासुनी के बाद पति का खौफनाक कदम, बेटियों ने बचाई मां की जान