यूपी में चलती ट्रेन में सनसनीखेज हत्या, पांच मिनट बाद युवक को मारकर फेंकी लाश
चंदौली: ताड़ीघाट पैसेंजर में दिनदहाड़े मर्डर, युवक की कनपटी पर सटाकर मारी गोली
चंदौली/पीडीडीयू नगर: पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन (पीडीडीयू) से दिलदारनगर की ओर जा रही ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन रविवार सुबह रणक्षेत्र बन गई। ट्रेन के कुचमन स्टेशन से खुलते ही दो बदमाशों ने एक यात्री की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी और फिर शव को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।
विवाद के बाद वारदात प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन सुबह 6:24 बजे जंक्शन से रवाना हुई थी। 6:40 बजे जैसे ही ट्रेन कुचमन स्टेशन से आगे बढ़ी, कोच में सवार मंगरू (34) का दो युवकों से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि एक युवक ने पिस्टल निकाली और मंगरू की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपियों ने दरियापुर गांव के पास शव को ट्रैक पर फेंक दिया।
खौफ के बीच 7 किलोमीटर का सफर हैरानी की बात यह है कि हत्या करने के बाद दोनों बदमाश अगले 7 किलोमीटर तक उसी कोच में यात्रियों के साथ सफर करते रहे। इस दौरान ट्रेन में मौजूद अन्य मुसाफिर दहशत में दुबके रहे। सकलडीहा स्टेशन आने से ठीक पहले, जब ट्रेन की गति धीमी हुई, तो दोनों आरोपी कूदकर फरार हो गए।
पुलिसिया कार्रवाई और पहचान जीआरपी ने मृतक की पहचान गाजीपुर के चौधरी मोहल्ला निवासी मंगरू (पुत्र दूधनाथ) के रूप में की है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी एसपी प्रशांत वर्मा समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई।
-
जांच की दिशा: पुलिस आपसी रंजिश और पुराने विवाद को केंद्र में रखकर जांच कर रही है।
-
सीसीटीवी खंगाल रही टीमें: पीडीडीयू जंक्शन से लेकर सकलडीहा तक के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
10 साल पुरानी यादें ताजा इस घटना ने 14 मई 2016 की उस वारदात की याद दिला दी, जब बक्सर पैसेंजर में बदमाशों ने दो जीआरपी सिपाहियों को गोली मार दी थी, जिसमें एक जवान शहीद हो गया था।
तनाव और खराब लाइफस्टाइल बढ़ा रहे हाइपरटेंशन का खतरा
ऑपरेशन ‘रेजपिल’ के तहत बड़ा खुलासा, करोड़ों रुपये की प्रतिबंधित ड्रग जब्त
पटना प्रमंडल की जिम्मेदारी अब किस IAS अफसर को मिली?
भारत एआई में ग्लोबल हब बनने की राह पर: चंद्रशेखरन
आरक्षण मुद्दे पर सरकार पर बढ़ा दबाव, मनोज जरांगे ने दिया अंतिम अल्टीमेटम
तीन ठगों की हैरान करने वाली साजिश: सोशल मीडिया ने बनाया शिकार
बंगाल भर्ती घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, ममता के करीबी रथिन घोष जांच के घेरे में
बाबूलाल कटारा को जेल में ही मिलेगा इलाज, आरपीएससी पेपर लीक मामले में SOG जांच पूरी
DMC घोटाले में करोड़ों की चपत, पूर्व रजिस्ट्रार पर शक
मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा कदम, RGPV को तीन हिस्सों में विभाजित करने की योजना