Jaipur समेत 13 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट
जयपुर|राजस्थान के मौसम में आज से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर बाद बीकानेर, जयपुर, अजमेर और जोधपुर संभाग के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। प्रदेश के 13 जिलों में आज अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार सुबह से ही जयपुर समेत कई क्षेत्रों में तेज हवा और घने बादल देखे गए। पिछले 24 घंटे में राज्यभर में मौसम साफ रहा और दिन में तेज धूप के कारण तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे ज्यादा रहा।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 17 और 18 फरवरी को मौसम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश, तेज हवाएं और ओले गिरने की संभावना है। 18 फरवरी को प्रदेश के 25 जिलों में इस बदले मौसम का व्यापक असर दिखाई दे सकता है।प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की बात करें तो 16 फरवरी को प्रदेश के अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया। बाड़मेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि बीकानेर 33.8, जोधपुर 33.1, चित्तौड़गढ़ 33, पाली 33.3 और जैसलमेर में 32.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जयपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 15.3 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि अजमेर में 30.7, अलवर में 31.8, भीलवाड़ा में 31.2, सीकर में 30.5 और कोटा में 31.1 डिग्री तापमान रहा। नागौर में 31.7, दौसा में 31.7, करौली में 31.3 और उदयपुर में 31.1 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में न्यूनतम तापमान भी 10 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जिससे सुबह-शाम की ठंड में कमी देखी गई। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, अलवर में 7.4 और सिरोही में 9.9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात