पूर्वी दिल्ली में बनेंगे पांच नए फुटओवर ब्रिज, पैदल यात्रियों को बड़ी राहत
नई दिल्ली|मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार स्थित रामलीला मैदान में लगभग 1075 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा भी मौजूद थे। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा, विधायक अरविंदर सिंह लवली, अभय वर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, संजय गोयल, अनिल गोयल, रविंद्र नेगी व रविकांत भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि संतुलित विकास के लिए मजबूत बुनियादी ढांचा आवश्यक है। उन्होंने पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्षों तक सत्ता में रहने के बावजूद यदि किसी क्षेत्र की सड़कों, नालियों और बुनियादी सुविधाओं की हालत नहीं सुधरती, तो यह प्रशासनिक विफलता का संकेत है।उन्होंने कहा कि अब राजनीति नहीं, नतीजों का वक्त है। दिल्ली का कोई भी इलाका विकास से वंचित नहीं रहेगा। परियोजनाओं के तहत लोक निर्माण विभाग लगभग 782 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वी दिल्ली की 236 सड़कों का सुदृढ़ीकरण करेगा। इससे ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार होगा और नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। साथ ही करीब 21 करोड़ रुपये की लागत से पांच फुटओवर ब्रिज भी बनाए जाएंगे, जिससे पैदल यात्रियों को राहत मिलेगी। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के तहत लगभग 272 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं। इनमें 10 नालों का पुनर्निर्माण, तीन नालों का सुधार, 24 बाउंड्रीवॉल का निर्माण और 18 सड़कों और पुलों का निर्माण शामिल है। इन कार्यों से जल निकासी प्रणाली मजबूत होगी और बारिश के दौरान जलभराव की समस्या में कमी आने की उम्मीद है।
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात