चुनाव से पहले सिद्धू दंपती की घर वापसी की तैयारी, भाजपा नेतृत्व सक्रिय
नई दिल्ली| पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सिद्धू दंपती की घर वापसी की जमीन तैयार करने में जुटी है। नवजोत सिंह सिद्धू और नवजोत कौर को वापस लाने के लिए रोडमैप करीब-करीब तैयार किया जा चुका है। शीर्ष नेतृत्व जल्द ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया जैसे सिद्धू विरोधी पार्टी नेताओं से बात करेगा। सूत्र ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में प्रारंभिक बातचीत हुई है। कांग्रेस से पत्नी के निष्कासन के बाद सिद्धू फिलहाल कांग्रेस में हैं मगर यह दंपती लगातार कांग्रेस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पर निशाना साधने के साथ प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ कर रहा है। सूत्र का कहना है कि इस संबंध में इसी महीने के अंत तक अंतिम फैसला हो सकता है।
घर वापसी के विरोध में कई नेता
भाजपा की राज्य इकाई के कई नेता सिद्धू परिवार की घर वापसी के पक्ष में नहीं हैं। कैप्टन अमरिंदर से सिद्धू की अदावत कांग्रेस के समय से ही जारी है, जबकि कालिया समेत पार्टी के कुछ पुराने नेता भी नहीं चाहते सिद्धू की वापसी हो। इस संबंध में सूत्र ने कहा कि चूंकि अमरिंदर, रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा में शामिल करने से भी पार्टी को कोई लाभ नहीं हुआ। ऐसे में इनके विरोध का बहुत ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
टिफिन में परांठे हो जाते हैं कड़े? सुबह से शाम तक नरम रखने के लिए अपनाएं ये 5 जादुई टिप्स।
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात