CBSE Board Exam 2026: आज से शुरू हुई 10वीं-12वीं की परीक्षा, 10 बजे के बाद नो एंट्री; रांची जोन के 33 हजार छात्र दे रहे एग्जाम
रांची। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित CBSE Board Exam 2026 मंगलवार से शुरू हो गई है। इस बार 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विद्यार्थियों में उत्साह के साथ हल्की चिंता भी देखने को मिल रही है।
10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होकर 11 मार्च तक चलेगी, जबकि 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। रांची जोन के अंतर्गत रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा और लातेहार जिले आते हैं। इस जोन में लगभग 10वीं के 19 हजार और 12वीं के करीब 14 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। कुल मिलाकर लगभग 33 हजार परीक्षार्थी इस बार परीक्षा देंगे।
परीक्षा के लिए 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड ने निर्देश दिए हैं कि सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में होंगी, सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक। परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को अपने एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड अनिवार्य रूप से साथ रखना होगा। बिना प्रवेश पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, निगरानी और बैठने की व्यवस्था की गई है। शिक्षा विभाग और स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँचने के लिए प्रेरित करें, ताकि अंतिम समय की जल्दबाजी से बचा जा सके।
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई