CM साय ने झुमका जलाशय में की बोटिंग, पर्यटन विकास को नई रफ्तार
कोरिया : जिले के प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने झुमका जलाशय में देर रात बोटिंग का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने यहां विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। झुमका जलाशय अब तेजी से एक आकर्षक पर्यटन स्थल के रूप में उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बैकुंठपुर स्थित झुमका पर्यटन स्थल में निर्मित ओपन थिएटर का लोकार्पण किया गया है। यह ओपन थिएटर सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों के लिए नई पहचान बनेगा। इसके साथ ही झुमका जलाशय में बोटिंग और वाटर स्पोर्ट्स जैसी आधुनिक सुविधाएं भी विकसित की गई हैं, जिससे पर्यटकों को नया अनुभव मिलेगा।
चारों ओर फैली हरियाली और कमल के फूलों से सजा यह शांत वातावरण लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर झुमका जलाशय अब एक मनभावन पिकनिक स्पॉट के रूप में लोकप्रिय हो रहा है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहरी पर्यटक भी यहां पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार लगातार आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर रही है ताकि प्रदेश को एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके। झुमका जलाशय जैसे स्थलों का विकास इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई