JP Nadda Chhattisgarh Visit: साय सरकार के 2 साल पूरे होने पर जांजगीर में जनादेश परब, नड्डा करेंगे संबोधन
JP Nadda Chhattisgarh Visit : के तहत केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। साय सरकार के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर जांजगीर-चांपा जिले में “जनादेश परब” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी मौजूद रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली से रवाना होंगे। वे दोपहर सवा 12 बजे रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद करीब 1 बजे जांजगीर के लिए रवाना होकर दोपहर डेढ़ बजे से 3 बजे तक जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद शाम करीब 4 बजे वे जांजगीर से रायपुर लौटेंगे और फिर दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
JP Nadda Chhattisgarh Visit के दौरान जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड, हेलीपेड खोखरा में एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के सफलतापूर्वक दो वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रखा गया है। इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और भविष्य की कार्ययोजनाओं को जनता के सामने रखा जाएगा।
जेपी नड्डा की मौजूदगी से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके दौरे को संगठनात्मक मजबूती और कार्यकर्ताओं के मनोबल को बढ़ाने के लिहाज से अहम माना जा रहा है। जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ-साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक और संगठन के जिला व संभागीय प्रभारी पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
भोपाल मंडल में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का सफल आयोजन
सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी