टाटा-जयनगर ट्रेन में डकैतों का तांडव, धनबाद रेल मंडल में यात्रियों को बनाया निशाना; पुलिस की कार्रवाई में हुआ बड़ा खुलासा
धनबाद : विलंब से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की आधी रात के बाद धनबाद रेल मंडल में ट्रेन में लूटपाट की घटना हुई है.हथियार के बल पर अपराधियों ने उत्पात मचाया है. सूचना के मुताबिक प्रधानखनता और बराकर रेलवे स्टेशनों के बीच अपराधियों ने टाटा जयनगर एक्सप्रेस में लूटपाट की है. यात्रियों से नगद, जेवर सहित अन्य संपत्ति लूटी गई है .घटना रात 2:00 बजे के आसपास की बताई जा रही है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी चेन पुलिंग कर ट्रेन से कूद कर भाग निकले. उसके बाद यात्रियों ने इसकी सूचना रेलवे के हेल्पलाइन नंबर पर दिया.
शिकायत मिलते ही रेलवे पुलिस, जीआरपी हरकत में आई. सूचना के मुताबिक प्रधानखनता के पास महिलाओं से लूटे गए पर्स सहित कई सामान बरामद हुए हैं. रेल पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर झिंगली पाड़ा से तीन संदेहियों को पकड़ा है. उनसे पूछताछ की जा रही है. बलियापुर पुलिस भी रेल पुलिस को सहयोग कर रही है.
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर