CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में 26 से 29 दिसंबर तक 21 ट्रेनें रद्द, यात्रियों को होगी परेशानी
CG Trains Cancelled: छत्तीसगढ़ में रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. राज्य से गुजरने वाली 21 ट्रेनों को कैंसिल किया जाएगा. इसके साथ ही दो ट्रेनों को आंशिक तौर पर कैंसिल किया गया है.
चार दिनों तक ट्रेन संचालन प्रभावित
दक्षिण पूर्व मध्य रेल मंडल के नागपुर जोन में डोंगरगढ़ सेक्शन पर तकनीकी काम किया जा रहा है. इस वजह से 21 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. इनमें रायपुर मंडल की 11 और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं. इसके अलावा दो मेमू ट्रेनों को आंशिक कैंसिल किया गया है. ट्रेनें 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक कैंसिल रहेंगी.
सबसे ज्यादा परेशानी का सामना स्थानीय यात्रियों को करना पड़ेगा. 26 दिसंबर को एक मेमू पसेंजर ट्रेन, 27 दिसंबर को 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, 28 दिसंबर को 9 मेमू ट्रेन और 29 दिसंबर को एक मेमू ट्रेन रद्द रहेगी. रद्द रहने वाली ट्रेनों में रायपुर-डोंगरगढ़, गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी), बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) और डोंगरगढ़-रायपुर ट्रेन शामिल हैं.
डोंगरगढ़ सेक्शन पर तकनीकी काम
रेल प्रशासन के मुताबिक डोंगरगढ़ सेक्शन पर परिचालन क्षमता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों को मजबूत करने के लिए तकनीकी काम किया जा रहा है. यात्रियों से कहा गया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले रेल वन ऐप, 139 हेल्पलाइन और NTES अपनी ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें.
ये ट्रेनें रद्द रहेंगी
26 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68861) गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68741) दुर्ग-गोंदिया मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68743) गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68744) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68742) गोंदिया-दुर्ग मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68709) रायपुर-डोंगरगढ़
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68729) रायपुर-डोंगरगढ़
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68862) झारसुगुड़ा-गोंदिया
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 58205) रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पैसेंजर
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68721) रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू
27 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68723) डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68711) डोंगरगढ़-रायपुर मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68713) गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68714) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-बालाघाट मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68715) बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68716) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-गोंदिया मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68712) गोंदिया-डोंगरगढ़ मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68730) डोंगरगढ़-रायपुर मेमू
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 58206) नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-रायपुर पैसेंजर
28 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68724) गोंदिया-रायपुर मेमू
29 दिसंबर (ट्रेन संख्या 68710) डोंगरगढ़-रायपुर मेमू
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास
साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर