खेलते-खेलते बुझ गया घर का चिराग, करंट से गई मासूम की जान
पंजाब: फतेहगढ़ साहिब की सबडिवीजन अमलोह में एक बच्चे को घर में लगी लड़ियों से करंट लग गया और उसकी मौत हो गई। बच्चे की उम्र 9 साल है और वह चौथी कक्षा का विद्यार्थी था।
मृतक की पहचान फतेह वीर सिंह के तौर पर हुई। अमलोह शहर के वार्ड नंबर 1 में बीती रात घर हुए हादसे से परिवार और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहवीर सिंह अपने भाई के साथ घर में खेल रहा था और खेलते-खेलते वह छत पर चला गया। वहां बिजली के तार से करंट लगने से उसकी मौत हो गई। फतेह वीर के पिता मजदूरी करते हैं।
अमलोह स्थित श्मशान घाट में बच्चे का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मां ने बच्चे के सिर पर सेहरा सजाया और उसे अंतिम विदाई दी।इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब सिंह सभा अमलोह की कमेटी के सदस्य दर्शन सिंह चीमा सहित स्थानीय लोगों ने परिवार के साथ अपना दुख साझा किया।
केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन