रायपुर में जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई
रायपुर। धरसींवा थाना पुलिस ने रायपुर जिले के ग्राम खैरखुट दैहान में जुआ खेल रहे तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई प्रधान आरक्षक के नेतृत्व में रात्री गश्त और जुआ रेड के दौरान की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
जुआ खेलते तीन आरोपी पकड़े गए
पुलिस के पहुंचते ही कुछ जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लक्ष्मीकांत यादव (25), नरसिंह साहू (36) और राजेश यादव (25) के रूप में हुई है। ये सभी ग्राम खैरखुट, थाना धरसींवा के निवासी हैं। तलाशी के दौरान पुलिस ने 2,300 रुपये नगद, 52 पत्ती तास और अन्य जुआ सामग्री जब्त की।
जमानत पर रिहाई और आगे की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया। चूंकि यह जमानतीय अपराध था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपियों को रिहा किया गया। जब्त की गई रकम और जुआ सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर साक्ष्य के रूप में अदालत में पेश किया जाएगा।
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई