राजस्थान में 58 फीसदी ज्यादा बारिश
जयपुर । राजस्थान अभी बारिश का दौर थमा नहीं है। 11 सितंबर से प्रदेश के छह जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है। मंगलवार को कोटा, उदयपुर, जयपुर, जोधपुर, भरतपुर व अजमेर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन व मध्यम बारिश तथा कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं।
बंगाल की खाड़ी में बने स्ट्रॉन्ग सिस्टम से प्रदेश में तेज बारिश होगी। यह दौर 14-15 सितंबर तक चल सकता है। 9 अगस्त को राजस्थान के बारां, बांसवाड़ा, कोटा समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई। राजस्थान में सामान्य से 58 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। राजस्थान में मानसून सीजन में जून से 9 सितंबर तक औसत बरसात 405.7 मिमी होती है जबकि इस सीजन में अब तक 641.6 मिमी बारिश हो चुकी है। पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बरसात बारां जिले के अंता कस्बे में 75 मिमी दर्ज हुई। बारां के ही किशनगंज में 66, मांगरोल में 62, चित्तौड़गढ़ के भदेसर में 41, कोटा के सांगोद में 32, बांसवाड़ा के लुहाड़िया में 40 और झालावाड़ के खानपुर में 27 मिमी बरसात दर्ज हुई। चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, जयपुर, प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई है।
महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
प्रियांक खड़गे का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन मौसम स्थिर, दिन में हल्की गर्मी और सुबह धुंध के आसार
सशक्त ऐप से बिलासपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 10 दिन में 29 चोरी के वाहन बरामद
सुकमा-बीजापुर सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई... ट्रैक्टर समेत IED को किया बरामद
दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट, पाकिस्तान की हार पर लिया तंज
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मारपीट व लूट की FIR की निरस्त
लालू-राबड़ी ने आरोपों को बताया साजिश, बोले- अदालत में लड़ेंगे मुकदमा
दिल्ली में आज से AI Impact Summit 2026 की शुरुआत