धुएं से बीमार पड़ा परिवार, शिकायत करने वाली महिला को डराया धमकाया
गाजियाबाद : नगर गुरूद्वारा रोड स्थित सत्यनगर कालोनी के समीप एक मांसाहारी होटल की गंदगी और धुंए की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। कॉलोनी निवासी महिला ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है।
सत्यनगर निवासी असगरी बेगम ने बताया कि उनके घर के बराबर में एक मांसाहारी होटल है। होटल संचालक गंदगी सड़क पर फेंक देता है और बिना चमनी के मांस पकाता है। इससे होटल का धुंआ उनके घर में भर जाता है।
आरोप है कि धुंए के कारण उनके पति की आंखों में संक्रमण हो गया। उन्होेने ने होटल संचालक से मामले की शिकायत की तो आरोपी ने अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
असगरी बेगम ने उपजिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। उपजिलाधिकारी का कहना है कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस