15 लाख का इनामी नक्सली मारा गया मुठभेड़ में, हथियार भी बरामद
झारखंड : झारखंड के गुमला जिले में प्रतिबंधित माओवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) के एक एरिया कमांडर को सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, मारे गए माओवादी पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हारीस बिन जमान ने बताया कि यह मुठभेड़ मंगलवार रात करीब 9:30 बजे कमडारा थाना क्षेत्र के चांगाबाड़ी उपरटोली इलाके में हुई, जब सुरक्षा बल क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे।
उन्होंने बताया कि जैसे ही सुरक्षा बल चांगाबाड़ी उपरटोली पहुंचे, माओवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में PLFI का माओवादी मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई है।
एसपी ने बताया कि उन्हें इलाके में कुछ माओवादियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद कई टीमें गठित कर अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान चार माओवादी मौके पर मौजूद थे। अंधेरे का फायदा उठाकर तीन फरार हो गए। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है।
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा