राजधानी में महिला सांसद से लूट, पुलिस ने 24 घंटे में किया केस क्लियर
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के उच्च सुरक्षा वाले चाणक्यपुरी इलाके में सोमनार को सांसद सुधा की कीमती चेन छीनी ली गई थी. चेन छीनने का मामला अब सुलझ गया है. चेन लूटने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सांसद सुधा रामकृष्णन की चेन को भी बरामद कर लिया गया है. सोमवार को सुबह जब वो वॉक करने के लिए निकली थीं, तभी यह घटना हुई थी.
जानकारी के मुताबिक चाणक्यपुरी में सांसद की चेन छीनने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दिल्ली के ओखला का रहने वाला है. पुलिस ने गोल्ड की चेन के साथ-साथ आरोपी की स्कूटी को भी बरामद किया है. आरोपी ने वारदात के समय जो कपड़े पहने हुए थे, पुलिस ने उन कपड़ों को भी बरामद कर लिया है.
कैसे पकड़ा गया आरोपी?
इस मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस और दक्षिणी दिल्ली जिला पुलिस ने मिलकर संयुक्त करवाई की. सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखने के बाद पुलिस ने पूरा रूट चेक किया. जिसके बाद जाकर आरोपी को पकड़ा गया.
सांसद सुधा रामकृष्णन ने उठाए सवाल
चेन झपटमारी की घटना हो जाने के बाद महिला सांसद ने दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई तरह के सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही चौंका देने वाली घटना है. अगर देश की राजधानी में हाई-प्रायोरिटी वाले जोन में एक महिला सुरक्षित रूप से नहीं चल सकती, तो फिर हम और कहां पर सुरक्षित महसूस कर सकते हैं.
सोमवार को सुधा सुबह करीब 6.15 बजे तमिलनाडु हाउस से मॉर्निंग वॉक के लिए निकलीं थीं, तभी एक बाइक सवार जिसने हेलमेट पहना हुआ था वो विपरीत दिशा से आया और उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया.
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई