आवारा कुत्ते को पीटना पड़ा भारी, युवक की लोगों ने की चप्पलों से पिटाई
मुंबई: नवी मुंबई के कोपरखैरने इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स आवारा कुत्ते को लकड़ी के मोटे पट्टे से बेरहमी से पीट रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। इस घटना का वीडियो मो. रईज़ नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी युवक लकड़ी के मोटे प्लाईवुड से कुत्ते पर कई बार वार कर रहा है, जबकि कुत्ता बेबस होकर मार खाता रहा। इसके बाद लोगों ने आरोपी युवक को ढूंढा और फिर उसकी भी धुनाई कर डाली। वहीं बताया जा रहा है कि कुत्ते को बचा लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है।
लोगों ने की आरोपी की धुनाई
रईज़ ने एक फॉलो-अप पोस्ट में बताया कि आरोपी युवक की मां ने इस हरकत को उकसाया और बाद में उसका समर्थन किया। उन्होंने कथित रूप से कहा कि ज़रूरत पड़ी तो फिर ऐसा करेंगे। इस बयान से सोशल मीडिया पर जनता का गुस्सा और भड़क गया। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पहचान लिया और उसका सार्वजनिक रूप से विरोध किया। एक वीडियो क्लिप में एक महिला को आरोपी को चप्पलों से पीटते हुए देखा जा सकता है, जबकि दर्जनों लोग उसे घेरकर खड़े हैं।
एक्शन और रिएक्शन का वीडियो भी किया शेयर
घर के क्लेश नाम के एक यूजर ने इस पूरे मामले के एक्शन और रिएक्शन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा गया है। इस वीडियो में पहले भाग में आरोपी कुत्ते को पीटता हुआ दिख रहा है। वहीं दूसरे भाग में आरोपी को लोगों की भीड़ पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। भीड़ में महिलाएं भी मौजूद है जो चप्पलों से उसकी धुनाई करते हुए देखी जा सकती है।
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा
ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई