आग में खाक हुई थीं 4 जिंदगियां
नई दिल्ली । शाहदरा के मानसरोवर पार्क थाने में 26 जनवरी की शाम 5:22 बजे से 5:47 बजे के बीच एक बिल्डिंग में आग लगने की 11 कॉल आईं थीं। पांच मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग लगी थी। छह को रेस्क्यू किया गया। गौरी सोनी (40), इनका बेटा प्रथम सोनी (17), रचना (28) और इनकी बेटी रूही (9 महीने) की मौत हो गई थी। पुलिस ने लापरवाही से मौत के तहत केस दर्ज किया था। करीब साढ़े पांच महीने की जांच के बाद पुलिस ने कड़कड़डूमा कोर्ट में अब गैर इरादतन हत्या (आईपीसी धारा 304) और ज्वलनशील चीज को लेकर लापरवाही (आईपीसी धारा 285) के तहत चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने पोते मोहित कुमार (27), दादा भरत सिंह (72) और दादी प्रभावती (70) को आरोपी बनाया है। पुलिस की चार्जशीट के मुताबिक, राम नगर एक्सटेंशन स्थित पांच मंजिला बिल्डिंग में मकान मालकिन प्रभावती और उनके पति भरत सिंह की सहमति से पोता मोहित अवैध रूप से रबड़ और प्लास्टिक का काम करता था। दरअसल ये जगह ऊपरी मंजिल पर रहने वालों के लिए पार्किंग की थी। लेकिन मोहित इसका इस्तेमाल कमर्शल मकसद के लिए कर रहा था। किराएदारों के आने-जाने के लिए काफी संकरा रास्ता छोड़ रखा था। किराएदारों के कई बार कहने के बावजूद वो नहीं माना, जिससे चार लोगों की जान चली गई। आग बुझाने वाले इक्विपमेंट भी नहीं लगा रखे थे। चार्जशीट में कहा गया कि आरोपी अच्छी तरह जानता था कि प्रोडक्ट काफी ज्वलनशील हैं। फिर भी अपनी गतिविधियां जारी रखी, क्योंकि उसका एकमात्र मकसद पैसा कमाना था। मकान मालकिन प्रभावती देवी और बिल्डिंग की देखभाल का जिम्मा संभालने वाले उनके पति भरत सिंह को अपने पोते मोहित को रेजिडेंशल एरिया में ज्वलनशील चीज होने की जानकारी होने के बावजूद कमर्शल एक्टिविटी की इजाजत देने, अवैध काम करने से नहीं रोकने और आग से बचाव के एहतियाती कदम नहीं उठाने का दोषी माना गया है। इनकी निष्क्रियता से इतना बड़ा जानलेवा हादसा हुआ।
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी
ट्रांसमिशन लाइन के प्रतिबंधित कॉरिडोर में मानव जीवन के लिए घातक निर्माण हटाए