फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे, पुलिस ने किए जब्त
जयपुर । बालोतरा जिले की जसोल थाना पुलिस व डीएसटी टीम ने किटनोद गांव के एक कृषि कुएं पर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि करीब डेढ़ महीने पहले ही अफीम के पौधे गेहूं की फसल के बीच बोए थे। बताया जा रहा है कि कुएं का मालिक अफीम का आदी है, इसलिए उसने स्वयं के कुंए पर अफीम के पौधे उगा दिए, ताकि उसे बाहर से खरीदने नहीं पड़े। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी हुई है। बालोतरा पुलिस उपाधीक्षक मनीषा ने बताया कि किटनोद गांव के बेरा बागरा में गुमानसिंह राजपुरोहित पुत्र प्रेमसिंह के कृषि कुएं पर अफीम के पौधे उगाए जाने की मुखबिर से सूचना मिली। इस पर जसोल थानाधिकारी चन्द्रसिंह मय टीम व डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से अलसुबह कृषि कुएं पर दबिश देकर गेहूं की फसल के बीच उगाए अफीम के 330 पौधे जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर आरोपी गुमानसिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से अफीम के पौधे उगाने को लेकर पूछताछ की जा रही है।
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा
मप्र : रातोंरात 11 आईएएस के तबादले, मनीष सिंह बने जनसंपर्क आयुक्त, अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य का जिम्मा
सबरीमाला मंदिर मामले में पंकज भंडारी को राहत नहीं, गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका खारिज
20 फरवरी को होगा चावल उत्सव, दो माह का चावल एक साथ मिलेगा
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई