एयर इंडिया सहित 30 फ्लाइट्स को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी
नई दिल्ली । फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। ताजा मामले में सोमवार रात को एयर इंडिया सहित 30 फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। भारतीय एयरलाइन्स द्वारा संचालित 30 घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट्स को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी पाने वालों में इंडिगो, विस्तारा और एयर इंडिया की उड़ानें शामिल हैं।
इस संबंध में इंडिगो के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि सोमवार को उनकी चार उड़ानों 6ई 164 (मंगलुरु से मुंबई), 6ई 75, (अहमदाबाद से जेद्दा), 6ई 67 (हैदराबाद से जेद्दा) और 6ई 118 (लखनऊ से पुणे) को सुरक्षा संबंधी अलर्ट मिले थे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बम की धमकियों के चलते एक सप्ताह में 114 फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं। बीते रविवार को 36 विमानों को बम की धमकी मिली थी। इनमें इंडिगो, विस्तारा, अकासा एयर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस और डेल्टा की फ्लाइट्स शामिल हैं। शनिवार व शुक्रवार की तरह रविवार को भी दिल्ली एयरपोर्ट को आठ उड़ानों में बम की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल व एक्स के माध्यम से दी गई है। इस बारे में अभी तक इंडिगो की ओर से कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आइजीआई) एयरपोर्ट को रविवार को इंडिगो समेत दूसरी विमान्न कंपनियों की आठ उड़ानों में बम की धमकियां मिली हैं। जिसके बाद उड़ानों की सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई और उन्हें एकांत में ले जाकर जांच की तो उड़ान से कोई विस्फोटक बरामद नहीं हुआ। सूत्रों के अनुसार, रविवार को आठ उड़ानों में बम की धमकी दी गई हैं। यह धमकियां ईमेल व एक्स के माध्यम से मिली हैं। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह धमकियां एक जैसी ही हैं।सिर्फ ईमेल में एयरलाइन का नाम बदल दिया जाता है। इससे पहले शनिवार को भी इंडिगो, एअर इंडिया, विस्तारा आदि की उड़ानों में बम की धमकी दी गई थी। शुक्रवार को भी यह धमकियां मिली थी। इससे पहले के दिनों में भी धमकियां दी गई थी। बाद में जांच की गई तो कोई विस्फोटक उड़ानों से बरामद नहीं हुआ।
सायबर पंजीयन कार्यालय से पेपरलेस और कैशलेस प्रक्रिया को मिलेगा प्रोत्साहन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
पूरक पोषण आहार यूनिट का शुभारंभ
जनजातीय बहुल क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति की ओर सरकार की उल्लेखनीय पहल
कटघोरा वनमंडल की सतर्कता से तेंदुए का सफल रेस्क्यू और शिकारी गिरफ्तार
प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राहुल गांधी को संसद के कामकाज में कोई रुचि नहीं........वे काम को बाधित करते