पीथमपुर के ऑयल कंपनी में गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की मौत
-प्लांट पर काम करने के दौरान हुआ हादसा
-मजदूरों परिजन भी फैक्ट्री में ही हैं
इंदौर। इंदौर के पास पीथमपुर स्थित एक ऑयल कंपनी में रविवार को गैस रिसाव हो गया। इससे वहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में काम करने के दौरान अचानक गैस रिसाव होने लगा था। गैस रिसाव की चपेट में तीन कर्मचारी आ गए।
घटना बगदून थाना क्षेत्र में स्थित सागर श्री ऑयल कंपनी में रविवार शाम करीब 6 से 6.30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
कंपनी में मैनेजर लोकेश गुप्ता ने बताया कि वह प्लांट पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक गैस लीकेज हुई। जिसमें एक मजदूर बेहोश हो गया। इसके बाद उसके दो साथी उसे उठाने पहुंचे। जिससे वह भी चपेट में आ गए। तीनों कर्मचारी के नाम सुनील (35), दीपक (30) और जगदीश निवासी इंडोरमा पीथमपुर हैं।
तीनों को तुरंत वहां से बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी को बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर आया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया।
बगदून टीआई राजेंद्र सोनी टीआई हादसे की सूचना मिलते ही घटना पर पहुंच गए।
हर महिला को क्यों जानना चाहिए मेनोपॉज के बारे में
बच्चे की नजर का ऐसे लगाएं पता, डॉक्टर के पास जाने से पहले
मम्प्स-मीजल्स के बाद नई बीमारी का खतरा, बच्चों पर मंडरा रहा संकट
सैरात जमीन पर संग्राम, एक ही जमीन की दो बंदोबस्ती; DDC ने फैसला किया रद्द
NH-27 पर भीषण जाम, 15 किमी लंबी गाड़ियों की कतार
महिला आरक्षण बिल: आधी आबादी को सत्ता में लाने की तैयारी, विपक्ष में नाराजगी
शादी का जोड़ा पहनकर कपल की मौत, 3 साल पहले की थी लव मैरिज
कोयला लेवी घोटाले में देवेंद्र डडसेना को जमानत नहीं
Hailee Steinfeld के घर आई नन्ही परी, बेटी का किया स्वागत