बिना तैयारी के 2000 बसें हटाईं, दिल्लीवासियों को मुश्किल में डाला: AAP
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने रविवार को दिल्ली सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि दिल्ली की तपती गर्मी में किसी भी बस स्टैंड पर चले जाएं सब भरे हुए. पहले एक मिनट की वेटिंग होती थी अब 1 घंटे की होती है. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के बिना 2000 बस दिल्ली की सड़कों से कम कर दी हैं.
प्रियंका कक्कड़ ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली की सड़कों से बिना तैयारी के दो हजार बसें हटा दी गई. दिल्ली में आबादी और गाड़ी बढ़ती रहती है दिल्ली विश्व की सबसे कंजेस्टिड राजधानी बन गई थी. वहीं अब इससे लोगों को तपती गर्मी में 1 घंटे तक बस के लिए इंतजार करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली को पीछे धकेल दिया है.
‘बस स्टैंड पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए’
प्रियंका कक्कड़ ने दिल्ली की बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप गया है. उन्होंने कहा, ‘बीजेपी ने दिल्ली को पीछे धकेल दिया है. बीजेपी भ्रष्टाचार में लिप्त है. टेंडर पूंजीपति को दिए जाते है, बीजेपी यही करती है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘बीजेपी वादा करके आए थे, अरविंद केजरीवाल की स्कीम को चलने देंगे, तो वो वादा कायम रखे. बस स्टैंड पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था की जाए. जिससे दिल्ली के लोगों को कोई दिक्कत न हो.
केजरीवाल ने 7500 से ज्यादा बसें चलाईं थी- AAP
AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, ‘दिल्ली में की सरकार ने दिल्लीवालों के लिए समस्या पैदा कर दी है. दिल्ली के ज्यादातर बस स्टैंड खचाखच भरे हुए हैं. DTC की बसें कई घंटे के बाद आ रही हैं. बीजेपी सरकार ने दिल्ली की सड़कों से डीटीसी की 2000 बसें हटा दी हैं. अरविंद केजरीवाल की सरकार ने बहुत मेहनत से डीटीसी में 7500 से ज्यादा बसें चलाईं थी.’
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ