राजस्थान के सीकर में हुए सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत
राजस्थान के सीकर जिले में बृहस्पतिवार सुबह बोलेरो और ब्रेजा कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दौरान हादसे में एक महिला और उसके नाती की मौत हो गई। वहीं महिला का पति, बेटी और दो अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि बोलेरो में सवार दस लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें सीकर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
ब्रेजा और बोलेरो की हुई आपस में टक्कर
पुलिस के अनुसार दिल्ली में सीता कालोनी निवासी रमेश कुमार अपने स्वजनों के साथ चूरू जिले में सालासर बालाजी जी मंदिर में दर्शन करने के लिए बुधवार को पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह वे ब्रेजा से वापस दिल्ली जा रहे थे।
इस बीच सुबह छह बजे सीकर जिले के नेछवा में सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी और ब्रेजा में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों ही गाड़ियों की गति तेज थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो 56 वर्षीय सुमन देवी और उसके डेढ़ साल के नाती रेयांश की मौत हो चुकी थी। 19 लोग घायल थे।
घायलों का चल रहा मानसिंह अस्पताल में इलाज
घायलों में सुमन के पति रमेश कुमार, बेटी मीनू, रेखा और चालक रमेश कुमार के अतिरिक्त बोलेरो में बैठे लोग भी शामिल थे। रेखा और रमेश की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर किया गया। रमेश और मीनू को सीकर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बोलेरो सवार लोगों का भी सीकर जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह जोधा ने बताया कि दुर्घटना में पीड़ित दिल्ली के परिवार के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल सकी है। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर यह जानकारी मिली है कि वे दिल्ली में सीता कालोनी के निवासी थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। दिल्ली में इनके स्वजनों को सूचना दी गई है।
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी