झारखंड में 2 निर्दलीय उम्मीदवार ने सभी को चौंकाया
लोकसभा चुनाव में कुछ निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपना दमखम दिखाया है। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिली है, लेकिन जनता ने उन्हें अपने सिर आंखों पर बिठाया है। निर्दलीय उम्मीदवार जयराम महतो की पार्टी ने स्थापित दलों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।
अपने तेवर से सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले जयराम महतो ने गिरिडीह से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर नामांकन किया था। उस दौरान उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार करने की कोशिश भी की थी।
जयराम महतो को मिले इतने वोट
जयराम महतो युवाओं के साथ-साथ अन्य मतदाताओं को भी लुभाने में कामयाब हुए। उन्हें 3 लाख 47 हजार 322 (27.5 फीसदी) मत प्राप्त हुए।
देवेंद्र नाथ महतो को मिले इतने वोट
इसी तरह रांची से निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र नाथ महतो ने अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया है। रांची में उनके सहयोगी देवेंद्र नाथ महतो को 1 लाख 32 हजार 647 (9.2 फीसदी) मत मिले हैं। देवेंद्र नाथ महतो ने युवा वोटरों को खूब रिझाया।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने