दिसंबर में शराब की बिक्री में 14 प्रतिशत का इजाफा
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में हर साल दिसंबर में शराब की बिक्री में अन्य माह की तुलना में औसतन ज्यादा होती है। इस बार दिसंबर में सालाना बिक्री के आधार आधार पर शराब की बिक्री में 14 फीसदी का इजाफा हुआ है। आबकारी विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2023 में राष्ट्रीय राजधानी में 4.56 करोड़ बोतलें बेची गईं। यह साल 2002 के बाद शराब की अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री है। उत्पाद शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2022 में 520 दुकानों के नेटवर्क के माध्यम से 3.99 करोड़ शराब की बोतलें बेची गईं। जबकि इस साल 635 दुकानों से 29 दिसंबर तक 4,56,00,135 (4.56 करोड़) बोतलें बेची गई हैं। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि दो दिन और बचे हैं नए साल के जश्न के कारण बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है। दिल्ली आबकारी विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक 24 दिसंबर को 19,42,717 (19.42 लाख) बोतलें बेची गईं। यह इस साल दिसंबर में एकल दिन की बिक्री में सबसे ज्यादा है। पिछले साल इसी दिन 14,69,357 (14.69 लाख) बोतलों की बिक्री हुई थी। हालांकि, 31 दिसंबर 2002 को 20,30,664 (20.30 लाख) बोतलों की रिकॉर्ड बिक्री हुई थी। दिल्ली आबकारी विभाग के मुताबिक क्रिसमस से पहले सप्ताह और नए साल से पहले, शराब की बिक्री में ज्यादा होती है। इस दौरान गैर कानूनी तरीके से शराब की बिक्री के लिए शराब के ठिकानों पर छापेमारी भी की जाती है। इस बार भी 20 लाइसेंस प्राप्त शराब की दुकानों पर एक्साइज डिपार्टमेंट ने छापेमारी की। दिल्ली की रेस्तराओं में स्वीकार्य से अधिक सीट कवर किए जाते हैं। खुले इलाकों में और कम उम्र के लोगों को भी शराब परोसने का मामला सामने आया है। कई परिसरों को रात 1 बजे तक के तय समय के बाद भी खुला पाया गया। विभागीय अधिकारियों के अनसुार दिल्ली की सीमाओं के करीब के इलाकों में गश्त तेज कर दी गई है। अवैध शराब के परिवहन की जांच के लिए 10 टीमों को तैनात किया गया है।
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज