राजस्थान में 5 बच्चियों के साथ 10 लड़को ने किया दुष्कर्म
जयपुर। राजस्थान के ब्यावर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 5 नाबालिग लड़कियों को बहला फुसलाकर 10 लड़कों ने उनके साथ दुष्कर्म किया। सोशल मीडिया पर हुई जान पहचान के बाद उन्हे मोबाइल दिलाया और उनसे दोस्ती बढ़ा ली।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बिजय नगर थाने में पांच नाबालिग बच्चियों के परिवार के लोगों ने यौन शोषण, बलात्कार, पीछा करने और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत शिकायत की। इसके बाद 10 मुस्लिम लड़कों के खिलाफ तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।
डीएसपी सज्जन सिंह ने कहा कि पांच नाबालिग बच्चियों ने शिकायत की है कि कुछ लोगों ने उन्हें चीनी मोबाइल दिए और उनका यौन शोषण किया। इस संबंध में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और बच्चियों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए बच्चियों से संपर्क किया। उसके बाद बात करने के लिए उन्हें चीनी मोबाइल फोन दिए।
नाबालिग बच्चियों ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा है और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि एफआईआर में नामजद सात आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की मजिस्ट्रेट जांच भी लंबित है।
दुनिया के व्यापारिक रास्तों पर संकट! बाब-अल-मंदेब की नाकेबंदी का डर
सालीवाड़ा में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, एक युवक की मौत से सनसनी
'जन नायकन' लीक पर अलग-अलग राय, कोई बोला 150 करोड़ का नुकसान तो किसी ने कहा 'जीरो इम्पैक्ट'
शिकायतों का अंबार, फिर भी कार्रवाई नहीं; नगर निगम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
ट्रंप के टैरिफ फैसले से कनाडा को झटका, भारत को मिल सकता है बड़ा फायदा
CJP का बड़ा बयान: जंतर-मंतर हिंसा में पुलिस को गंभीर चोटें नहीं आईं
क्या नहीं होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा? सरकार के रुख ने बढ़ाई चर्चा
HAL-Safran डील: भारत में बनेंगे LEAP इंजन के अहम पार्ट्स, 'मेक इन इंडिया' को मिली बड़ी उड़ान
25 करोड़ के बंगले से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए 'फिरकी मास्टर' की पूरी दौलत
इंदौर में SMC इन्फ्रा एस्टेट पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों नहीं 55.80 लाख की ठगी के आरोप में केस दर्ज