द्वारका में टैंकर वेल्डिंग के दौरान विस्फोट में 1 व्यक्ति की मौत 3 घायल
नई दिल्ली । द्वारका सेक्टर 23 थाना इलाके के भरथल गांव में तेल के टैंकर की वेल्डिंग करते समय हुए विस्फोट में चार युवक झुलस गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन का इलाज चल रहा है। मृतक माया राम बिजवासन के रहने वाले थे और घायल राकेश, फैयाज और समीर भरथल गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। घायलों का सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार तड़के द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस को जानकारी मिली थी कि द्वारका के भरथल गांव में वेल्डिंग करते समय एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो पता चला कि तेल टैंकर की वेल्डिंग करते समय चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत द्वारका सेक्टर नौ के इंदिरा गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनकी हालत को देखते हुए चारों को सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां पर मायाराम की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पाल के शवगृह में रखवा दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
CG : पति-पत्नी ने की आत्महत्या, इकलौते बेटे की मौत के सदमे में उठाया खौफनाक कदम
किसानों के लिए डिजिटल क्रांति, AI आधारित ‘भारत-विस्तार’ से बदलेगी खेती
India-AI Summit: समाचार में एआई की भूमिका कैसी? एआई समिट में अमर उजाला समेत कई मीडिया दिग्गज; किसने क्या कहा?
तमिलनाडु चुनाव से पहले गठबंधन में दरार? भाजपा का बड़ा दावा