एक सप्ताह में दो महिलाओं से झपटमारी आदर्श नगर में
बाहरी दिल्ली। आदर्श नगर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह में दो महिलाओं से झपटमारी की घटना सामने आई है। बाइक सवार बदमाशों ने मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास से एक महिला से सोने की चेन झपट लिया।
वहीं, राजन बाबू रोड पर दो बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल फोन झपटकर फरार हो गया। इन दोनों ही मामलों में आदर्श नगर थाना पुलिस संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास हुई वारदात
जानकारी के मुताबिक 40 वर्षीय अनुप्रभा परिवार के साथ बुराड़ी क्षेत्र में रहती हैं। बीते पांच अप्रैल को दोपहर तीन बजे अपनी बेटी को नेताजी प्लेस स्थित एक कोचिंग सेंटर से लेने के लिए आई थीं। फिर वापस घर के लिए बेटी के साथ नेताजी सुभाष प्लेस से मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन तक पहुंची।
मेट्रो से बाहर आकर बुराड़ी जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। तभी बाइक सवार दो लड़के आए। इनमें से एक लड़का बाइक से उतरकर महिला के पीछे खड़ा हो गया। जैसे ही महिला बस लेने के आगे बढ़ीं तभी पीछे खड़ा लड़का सोने की चेन झपटकर बाइक से फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर दोनों आरोपितों का पता लगा रही है।
महिला से झपटा मोबाइल फोन
निशा छाबड़ा आदर्श नगर के भगत सिंह रोड स्थित एक मकान परिवार के साथ रहती हैं। इन्होंने पुलिस को बताया कि बीते आठ अप्रैल को वह राजन बाबू रोड पर वह अपनी बेटी के साथ स्कूल बस का इंतज़ार कर रही थी।
निशा ने बताया कि तभी बाइक सवार एक युवक मेरे पास आया, कुछ समझ पाती इससे वह मेरे हाथ से मोबाइल फोन छीनकर राजनबाबू रोड की तरफ भाग गया। जिससे महिला व उनकी बेटी काफी डर गईं। इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित का पता लगा रही है।
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
पहाड़ से जंगल तक पक्के घर: छिंदवाड़ा प्रधानमंत्री की गुड लिस्ट में टॉप
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?